खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए केंद्र सरकार का तोहफा, जयपुर-रींगस हाईवे 6 लेन... बनेगा पैदल रास्ता

रींगस खाटूश्याम जी को रिंग रोड बनाकर परिक्रमा मार्ग बनाने का निर्णय भी लिया गया है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने DPR बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खाटूश्याम जी

Khatu Shyam Ji: प्रदेश और केंद्र सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस इसी श्रृंखला में अब एक कदम और आगे केंद्र सरकार ने बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जयपुर से रींगस तक के सड़क मार्ग NH 52 को सिक्स लेन करने का निर्णय किया है, जिसका अप्रत्यक्ष रुप से काम भी कल रींगस शहर में अतिक्रमण हटाकर शुरू कर दिया गया है. खाटूश्याम जी आने वाले लाखों श्याम भक्तों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि सरकार ने खाटू धाम को धार्मिक पर्यटन के रूप विश्व मानचित्र अंकित करने का निर्णय ले लिया है. जिसके चलते जयपुर से रींगस तक हाईवे 52 को सिक्स लाइन में किया जा रहा है. साथ ही जयपुर से रींगस तक आने वाले लाखों श्याम भक्तों के लिए अलग से 7 मीटर चौड़ा पैदल पथ तैयार किया जाएगा. वहीं पर रींगस के मिल तिराहे पर श्याम भक्तों को आवागमन के साधनों से निजात दिलाने के लिए विशाल ओवर ब्रिज बनाने का भी निर्णय किया गया है. इतना ही नहीं रींगस खाटूश्याम जी को रिंग रोड बनाकर परिक्रमा मार्ग बनाने का निर्णय भी लिया गया है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने DPR बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं.

अगर यह सब समय से कार्य होता रहा और सरकार द्वारा समय पर बजट मिलता रहा तो निःसंदेह खाटू धाम देश के उन सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक धार्मिक स्थल बन जाएगा. जहां दुनिया भर से भक्त पहुंचते हैं.

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि रींगस आवागमन के साधनों के लिए सबसे सुलभ जगह है और यहां देश के किसी भी कोने में जाने के लिए हर समय साधन उपलब्ध है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार की बहुत अच्छी पहल है और श्री श्याम मंदिर कमेटी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खाटूश्यामजी और रींगस के विकास के लिए कृत संकल्पित है, क्योंकि खाटू धाम में आने वाले श्याम भक्तों को सहज, सुलभ और सुरक्षित दर्शन करवाना श्री श्याम मंदिर कमेटी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए निरन्तर प्रयास कर रही है. ऐसे में सरकार जिस तरह से आगे बढ़ रही है उससे निःसंदेह श्याम भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी.

हटाया जा रहा है अतिक्रमण

गौरतलब है कि NHAI ने सोमवार से ही नेशनल हाईवे नंबर 52 के चौड़ीकरण के लिए विशाल स्तर पर अतिक्रमण हटाया है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो लोगों कहना है कि रींगस से खाटूश्याम जी तक का सड़क मार्ग फोरलेन किया जाना चाहिए, क्योंकि भक्तों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई हैं कि अब वह पैदल पथ ही बचा है, इसलिए वाहनों के आने जाने जाने के लिए इसका फोरलेन होना अति आवश्यक है.

यदि यह कार्य समय से होता है तो रींगस शहर के विकास को पंख देंगे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा क्योंकि श्याम भक्तों की बढ़ती भीड़ के चलते यहां होटल व्यवसाय, निशान (पताका) व्यवसाय और ट्रांसपोर्टेशन का व्यवसाय वृहद स्तर पर बढ़ता जा रहा है, जो लाखों से बढ़कर अब करोड़ों में पहुंच गया है. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5 लाख लोग खाटूश्याम जी के धार्मिक पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और रोजगार पाकर, मजदूरी कर अपना पेट पालन करते हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 18 से 20 मार्च को मौसम में होगा बड़ा उलटफेर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

Advertisement