हनुमानगढ़ में स्कूटी और अज्ञात वाहन की टक्कर जबरदस्त टक्कर, 2 साल की मासूम की मौत दर्दनाक मौत

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो साल के मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hanumangardh Road Accident News
NDTV

Hanumangardh Road Accident News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशहाल जिंदगी रातों-रात बर्बाद हो गई. घटना जिला मुख्यालय के सतीपुरा के पास हुई, जहां स्कूटर और अज्ञात वाहन की टक्कर में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और दो साल के मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.

 मासूम के शव को मोर्चरी में रखवाया 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Advertisement

भाई की बेटियों की शादी में जा रहा था परिवार

हादसे की शुरुआती जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जंक्शन के सतीपुरा निवासी रोशन लाल अपनी पत्नी पूजा, बहू महक दीप और 2 साल की पोती सांझ के साथ स्कूटर पर अपने भाई की बेटियों की शादी में शामिल होने जा रहे थे. अचानक बीच सड़क पर सामने से आ रही एक अनजान गाड़ी ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया. वही मां की गोद में बैठी सांझ छिटकर जमीन पर सर के बल गिरी , जिससे उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें: करौली: कलेक्ट्रेट में जब 'साहब' की कुर्सी उठाकर ले गई टीम, क्या है वो विवाद जिस पर कोर्ट ने लिया एक्शन