राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश का तांडव, जड़ से उखड़े पेड़ और ग‍िरे मकान; IMD का नया अलर्ट 

Rajasthan Weather: राजस्‍थान के डीग में आंधी-बार‍िश से काफी नुकसा हुआ. व‍िधायक नौक्षम चौधरी ने पीड़‍ित पर‍िवारों को 50 हजार की आर्थिक मदद की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के डीग में तेज आंधी से आसमान में धूल का गुब्बार छा गया. (Photo- NDTV)

Weather Update: राजस्‍थान में मौसम ने फ‍िर करवट ली है. आंधी और बार‍िश से गर्मी से राहत तो म‍िली, लेक‍िन कई घर ग‍िर गए. लोगों को काफी नुकसान भी हुआ. पहाड़ी उपखंड के कैथवाड़ा में आई तेज आंधी ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया. मकान गिरने की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है. हलांक‍ि कुछ जगहों पर तापमान 45 ड‍िग्री के पार है. 

तेज हवाओं का उठा बवंडर 

मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला, और तेज धूल भरी हवाओं के साथ बवंडर आ गया. डर के मारे सभी घर के सदस्य मकान के अंदर चले गए, लेकिन हवाएं इतनी तेज थीं कि मकान में दरारें पड़ने लगीं और चटकने की आवाजें आने लगीं. अनहोनी की आशंका में आनन-फानन में सभी लोग मकान से बाहर निकले.  परिवार के बाहर निकलते ही मकान भरभराकर गिर गया. इसी दौरान 5 वर्षीय बच्चा मलबे की चपेट में आ गया और उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया.  घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

विधायन नौक्षम चौधरी ने की मदद 

घटना की सूचना मिलते ही विधायक नौक्षम चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया. विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. आर्थिक मदद भी की. 

राजस्थान के डीग में तेज आंधी और बारिश से मकान गिर गया.

श्रीगंगानगर में 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा 

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, श्रीगंगानगर का तापमान 46 ड‍िग्री के पार पहुंच गया. चूरू में 44.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, प‍िलानी में 44.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस, फलौदी में 43.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर और बीकानेर में 43.6 ड‍िग्री और जयपुर में 41.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज हुआ. 

मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि दो द‍िनों तक पश्‍च‍िमी राजस्‍थान जोधपुर और बीकानेर में मौसम शुष्‍क रहेगा. अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. कहीं-कहीं लू की स्थिति रहेगी. 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है. 

कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय 

विभाग के अनुसार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. मौसम कार्यालय के मुताबिक 11 से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में तेज हवाओं (50–60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी को नहीं पता अगला निशाना कौन होगा', अशोक गहलोत ने क्यों कही यह बात