Rajasthan Weather: राजस्‍थान में हीटवेव का अलर्ट, रात में भी सताएगी गर्मी; 11 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा

राजस्‍थान में प‍िछले एक सप्ताह हुई बार‍िश तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत थी, लेक‍िन अब गर्मी का दौर शुरू होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में अब गर्मी लोगों को सताएगी.

प्रदेश का मौसम अब बदल रहा है. मई के शुरुआती सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश का दौर रहा, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आज मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का येलो अलर्ट है.  

2 से 3 डिग्री बढ़ जाएगा तापमान 

विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. यानी कि प्रदेश में दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी लोगों को सताने वाली है. अगले 5 से 6 दिन पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ रात में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.  

Advertisement

कल से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 

हालांकि 11 से 12 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो रहा है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. इससे इन इलाकों में आंधी और बारिश का दौर रहेगा. 

बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा  

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  इसके अलावा चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर, और पाली जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में इन 24 दवाओं के बिक्री-इस्तेमाल पर रोक, कोटा के अस्पताल में महिलाओं की मौत के बाद सरकार का फैसला