Weather Alert: राजस्‍थान में जोरदार बार‍िश के साथ ओलावृष्‍ट‍ि, जानें अगले 4 द‍िन कैसा रहेगा आपके ज‍िले का मौसम  

Weather Alert: पिछले 24 घंटों में राजस्‍थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ झमाझम बार‍िश हुई.  सर्वाधिक बारिश फलोदी में 42.2 mm दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के सीकर में मंगलवार देर रात जोरदार बारिश हुई.

Weather Alert: राजस्थान में आंधी, बार‍िश और ओले ग‍िरने से क‍िसानों की फसल चौपट हो गई. अधिकतम तापमान भी 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के नीचे पहुंच गया. गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है. सीकर जिले में मंगलवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा. देर रात भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. नीमकाथाना सहित आसपास के इलाकों में देर रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई.  

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश हुई.  इस दौरान जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50mm तक बारिश हुई.

Advertisement

गेहूं-चने की फसल खराब 

तेज बारिश के साथ ओले गिरे, ज‍िससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी. गेहूं और चने की फसल खराब हो गई. किसानों का कहना है कि यदि बेमौसम बारिश का दौर जारी रहा तो खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होगी, और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना करना पड़ेगा. शहरी क्षेत्रों 1 घंटे की झमाझम बरसात ने स्थानीय निकायों के पानी निकासी के दावों की पोल खोलकर रखी दी. शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे कई घंटों तक वाहन चालक और आमजन को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

राजस्थान के सीकर में बारिश से सड़क पर पानी भर गया.

जयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट  

आज भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 9 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बार‍िश होगी. मौसम व‍िभाग ने बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. 

16 जिलो में येलो अलर्ट 

जयपुर, जयपुर शहर, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बार‍िश होगी. मौसम व‍िभाग ने इन ज‍िलों में येलो अलर्ट जारी क‍िया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का इंतजार खत्म, CM भजनलाल ने किया तारीख का ऐलान