खाटूश्‍यामजी और सालासर बालाजी के ल‍िए 23 से उड़ेगा हेलीकॉप्‍टर, एक सप्‍ताह की हो गई बुक‍िंग

खाटूश्यामजी धाम और सालासर बालाजी में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 6 घंटे में ही दोनों जगह दर्शन करके वापस लौट सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

द‍िल्‍ली से खाटूश्‍यामजी और सालासर बालाजी के ल‍िए हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू की गई है. स्पंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी इस सेवा को लॉन्च कर रही है, जो 23 अगस्त से शुरू होगी. एक सप्‍ताह की एडवांस बुक‍िंग भी हो चुकी है. बुकिंंग चल भी रही है.  यह यात्रा मात्र 6 घंटे में पूरी हो जाएगी. कंपनी के मैनेजिंंग डायरेक्टर अभिनव सहाय ने बताया कि यह सेवा आधुनिक मापदंडों के अनुसार सुरक्षित, आरामदायक और समय बचाने वाली होगी, विशेषकर बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों, एवं व्यस्त रहने वाले भक्तों के लिए.

95 हजार रुपए किराया 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव सहाय ने बताया क‍ि यह सेवा दिल्ली-एनसीआर के भक्तों के लिए लाभदायक साबित होगी. इसका क‍िराया 95 हजार रुपए तय क‍िया गया है, जिसमें श्याम भक्तों को VIP दर्शन, और खान-पान और आराम करने तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Advertisement

VIP दर्शन की होगी सुविधा 

बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट syandanaviation.com पर संपर्क किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, VIP दर्शन दोनों मंदिरों में लंबी कतारों से बचते हुए भक्त आराम से दर्शन कर सकेंगे. वापसी से पहले लंच में शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी रहेगी. खाटूश्यामजी पहुंचने पर होटल में कमरे उपलब्ध रहेंगे, जहां भक्त फ्रेश हो सकेंगे. अलग कमरे की मांग पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा.

सुरक्षा और आराम

अनुभवी पायलटों की टीम, कठोर मेंटेनेंस प्रोटोकॉल और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार कस्टमाइजेशन रहेगा. यह सेवा सभी लिए उपयुक्त है, जिसमें सीनियर सिटीजन और परिवार के लोग शामिल रहेंगे. सांस्कृतिक जानकारी के लिए गाइड भी रहेगा. यात्रा के दौरान दोनों मंदिरों के इतिहास, परंपराओं और महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे आध्यात्मिक अनुभव और गहरा होगा.

रोहिणी हेलीपोर्ट से भरेगी उड़ान 

हेलिकॉप्टर की उड़ान दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से शुरू होगी. यहां से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान होगा, जो 10.15 पर खाटू श्यामजी पहुंचेगा. शाम तक वापसी हो जाएगी. खाटूश्यामजी में 52 बीघा पार्किंग स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग होगी, जिसके लिए स्थानीय उपखंड प्रशासन से परमिशन ली गई है.

जिला कलेक्टर को भेजा गया लेटर 

उपखंड अधिकारी दातारामगढ़ मोनिका सिमौर ने बताया की परमिशन के लिए कंपनी का पत्र आया है, जिसे जिला कलेक्टर सीकर को भेजा गया है. यह सेवा स्यंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है. कंपनी देशभर में निजी हेलिकॉप्टर चार्टर सेवाएं प्रदान करती है. इसमें तीर्थ यात्राएं, सरकारी चार्टर, हवाई सर्वेक्षण और लग्जरी ट्रैवल शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल का एक महीने में तीसरा दिल्ली दौरा, राजनीतिक हलचल तेज

Topics mentioned in this article