धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटा और ताई की मौत

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मां-बेटे और ताई की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा

Rajasthan News: धौलपुर के राजाखेड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मां-बेटे और ताई की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सिध्दिया पुरा गांव के पास सोमवार (13 अप्रैल) शाम को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर मां-बेटा एवं ताई सवार थे. इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर राजाखेड़ा सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए हैं. वहीं हादसे की खबर परिवार को दी गई.

Advertisement

बोलेरो के नीचे घुस गई बाइक

जानकारी के मुताबिक बाबरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सचिन अपनी 50 वर्षीय मां भूरी देवी और 55 वर्षीय ताई शकुंतला को बाइक पर बिठाकर मनोना गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. राजाखेड़ा पिनाहट सड़क मार्ग स्थित सिध्दिया पुरा गांव के नजदीक पिनाहट की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक बोलेरो के नीचे घुस गई. इस भीषण हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

चालक मौके से फरार

हादसे को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर पहुंची राजाखेड़ा पुलिस ने तीनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो एवं बाइक पुलिस के कब्जे में है. चालक फरार हो गया है. जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

मंगलवार को तीनों डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. थाना प्रभारी ने बताया मृतक सचिन और भूरी देवी मां बेटा है. शकुंतला देवी मृतक सचिन की ताई है. मृतक सचिन अपनी मां और ताई को बाइक पर बिठाकर मनोना गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. उधर घटना से गांव बाबरपुर में सन्नाटा पसर गया है. समूचे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: न नौकरी, न खेती... कॉलेज स्टूडेंट ने काली कमाई से खड़ा कर दिया 3 करोड़ का साम्राज्य; पुलिस भी रह गई दंग

Advertisement