Rajasthan News: तस्करों के द्वारा बेची गई एक महिला को पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर से बचाया गया है. महिला झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली है. महिला को मेरठ के एक दंपति ने बाड़मेर में एक परिवार को तीन लाख रुपये में बेच दिया था. जहां पर उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, महिला ने बाड़मेर में ही एक बच्चे को भी जन्म दिया. इसी बीच वह किसी तरह से अपने परिवार वालों से संपर्क करने में सफल हो गई. जिसके बाद अब पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया है.
दिल्ली में एक घर से भागी बाड़मेर में बेचा
पुलिस के अनुसार, सिमडेगा की निवासी 22 वर्षीय महिला को शुरू में दिल्ली में एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए घरेलू कामकाज के लिए सहायिका के तौर पर रखा गया था, लेकिन कुछ दिनों में वहां से भाग गई. इसके बाद महिला दिल्ली के आनंद विहार बस तक जा पहुंची तो उसे वहां पर भटका देख मेरठ का एक दंपति उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बाड़मेर में एक परिवार को बेच दिया गया.
बाड़मेर में महिला ने दिया एक बच्चे को जन्म
रांची के पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि महिला को बाड़मेर में 3 लाख रुपये में बेचा गया था. उस दौरान महिला को उस परिवार के हाथों कथित तौर पर बार-बार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया. बाद में पीड़िता अपनी मां से किसी तरह संपर्क करने में सफल रही और उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.
इसके बाद महिला के माता-पिता ने 20 मई को सिमडेगा में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस का एक विशेष दल गठित किया गया और महिला को बाड़मेर से बचाकर सुरक्षित घर वापस लाया गया.
यह भी पढे़ं-
20 साल की युवती को घर से किया किडनैप, रेप के बाद हत्या की; खुद जहर खाकर दादी को किया फोन