बारां में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, 40 करोड़ की विस्फोटक सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार हुए

गोदामों में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री जैसे पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, चारकोल पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, नीला थोथा, मिश्रित विस्फोटक पदार्थ और फॉस्फेट के कट्टे भी बरामद किए गए, जिनका वजन करीब 12 क्विंटल था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rajasthan News: बारां शहर में लोगों की शिकायत पर अटरू रोड स्थित मंडोला इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. यहां तमिलनाडु से कच्चा माल मंगाकर कई वर्षों से अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. 20 फरवरी को पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेड डाली और अवैध पटाखा फैक्ट्री के साथ तीन गोदामों को पकड़ा.

कोतवाली थाना पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की. तीनों गोदामों से करीब 40 करोड़ रुपये कीमत की अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए गए. डीएसपी और कोतवाली थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 5 और 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर महेश और अभिषेक नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. जांच किशनगंज थाना प्रभारी रमेशचंद को सौंपी गई है.

कुल वजन लगभग 1918 क्विंटल पाया गया

पुलिस के अनुसार, तीनों गोदामों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अवैध भंडारण मिला. गोदामों की छत और लोहे की टीनों पर नीले रंग के सूतली बम सूखने के लिए रखे हुए थे, जिन्हें बाद में कट्टों में भरा गया था. यहां से करीब 1350 सफेद कट्टों में नीले, लाल और बिना रंग के सूतली बम बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 338 क्विंटल था. इसके अलावा करीब 5500 कार्टनों में भरे पटाखे मिले, जिनका कुल वजन लगभग 1918 क्विंटल पाया गया.

विस्फोटक सामग्री के कट्टे बरामद 

गोदामों में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री जैसे पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, चारकोल पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, नीला थोथा, मिश्रित विस्फोटक पदार्थ और फॉस्फेट के कट्टे भी बरामद किए गए, जिनका वजन करीब 12 क्विंटल था. साथ ही पटाखों में उपयोग होने वाला करीब 130 बोरी जर्दा मिला, जिसका वजन लगभग 45 क्विंटल बताया गया. जर्दा का उपयोग पटाखों में नमी से बचाने के लिए किया जाता है.

Advertisement

जार कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई

इसके अलावा पटाखों को जलाने में काम आने वाली लाल बत्ती के 20 बंडल, पैकिंग मशीन, पैकिंग सामग्री, विभिन्न लेबल और अलग-अलग प्रकार के पटाखों से भरे कार्टन व कट्टे भी बरामद हुए. कुल मिलाकर तीनों गोदामों से करीब 2 लाख 31 हजार 300 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है.

पुलिस ने आर.डी. ब्रदर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच किशनगंज थाना प्रभारी रमेशचंद मेरोठा को सौंपी है. यहां तैयार किए गए पटाखे राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने बारां जिले के पूंसरा गांव स्थित दो अन्य आतिशबाजी गोदामों को भी सीज कर दिया है.

Advertisement