राजस्थान के कोटपूतली में मोटर उतारने के लिए कुएं में उतर रहा था किसान, रस्सा टूटा; गिरने से हुई मौत 

Rajasthan: किसान कुएं में उतर रहा था, तभी रस्सी टूटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वो कुएं में जा गिरा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इसी कुएं में गिरा किसान

Kothputli News: राजस्थान कोटपूतली के बानसूर थाना क्षेत्र के सबलपुरा ग्राम पंचायत के मंगलवा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुजतबिक किसान रमेश चंद अपने खेत में बने कुएं से मोटर निकाल रहे थे. इसी दौरान अचानक रस्सा टूट गया और रमेश चंद का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे गहरे कुएं में जा गिरा.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने रमेश चंद को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

बड़ी मशक्कत के बाद किसान को कुएं से बाहर निकाला गया.

डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवारजन भी गहरे सदमे में हैं. 

यह भी पढ़ें- 

पत्नी के काले रंग की वजह से एसिड डालकर जिंदा जलाया, हत्यारे पति को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

राजस्थान: एकतरफा प्यार... लड़की की गोला मारकर हत्या, अब जेल में पूरी बीतेगी जिंदगी; पिता और भाई को भी सजा