भरतपुर के रुदावल में ट्रैक्टर से उछलकर पहिए के नीचे आया 10 वर्षीय बालक, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मौत

इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर खेत की मेड से नीचे उतरा, अचानक झटका लगने से रोहित उछलकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bharatpur News: भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के गांव महलपुर चूरा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से उछलकर पहिए के नीचे आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बालक खेत से सरसों कुटवाने के बाद ट्रैक्टर पर बैठकर घर जा रहा था. रुदावल थाने के एएसआई जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव महलपुर चूरा निवासी वकील कश्यप के खेत पर सरसों की कुटाई हो रही थी. सरसों की कुटाई होने के बाद उसका 10 वर्षीय पुत्र रोहित ट्रैक्टर में बैठकर घर लौट रहा था.

इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर खेत की मेड से नीचे उतरा, अचानक झटका लगने से रोहित उछलकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन और स्थानीय ग्रामीण रोहित को लेकर रुदावल के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी इस हादसे के बाद शोक और मातम का माहौल छा गया.

सूचना मिलने पर रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की सरकार को चेतावनी, लंबित मांगें नहीं मानीं तो शहीद दिवस पर आंदोलन