India vs Australia Live Score: आज भारत तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. उधर ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो बन गया है. यही कारण है कि दो मैचों में मिली दर्दनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने शेष तीन टी20 मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई प्लेइंग एलेवन बड़ा बदलाव किया.
भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सुर्यकुमार यादव के नेतृत्व में आस्ट्रेलियाई टीम की लगातार दो मैचों में हुई हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने एक साथ टीम के 6 खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है. इनमें स्टीव स्मिथ, एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, और सीन एबॉट शामिल हैं.
भारत प्लेइंग इलेवन (India Playing XI): यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI): ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन