Rajasthan: ईरान-इजरायल संघर्ष से राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप! डोटासरा बोले- खाड़ी संकट का बहाना नहीं चलेगा

Rajasthan News: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से गैस और तेल की आपूर्ति को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने अपनी चिंता जताई है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब रसोई गैस की कमी लोगों की कमर तोड़ने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PCC Cheif Govind Singh Dotasara
NDTV

Iran- Israel conflict impact: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से दूसरे देश भी इस मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. क्योंकि एयरस्पेस के लगातार बंद होने और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में कमी की वजह से देशों की आर्थिक ताकत में अस्थिरता आ रही है. जिसमें से एक गैस संकट भी है. क्योंकि जो देश ईरान से गैस और तेल इंपोर्ट करते रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे संकट की आहट महसूस होने लगी है. इसी वजह राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने इस संकट को लेकर अपनी चिंता जताते हुए सदन में  मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब रसोई गैस की कमी लोगों की कमर तोड़ने वाली है.

शादियों का सीजन पीक पर सप्लाई बाधित

डोटासरा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थान में शादियों का सीजन पीक पर है. ऐसे में लोगों ने महीनों पहले कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग करा रखी है, लेकिन आखिर समय पर गैस एजेंसियों से सप्लाई बाधित होने की खबरें आ रही हैं. शादी वाले घरों में लोग परेशान हैं. हलवाई तैयार हैं, मेहमान आ चुके हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं पहुंच रहे. यह स्थिति केवल असुविधा नहीं, बल्कि एक बड़े आर्थिक संकट की ओर इशारा कर रही है. कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी से जुड़े व्यवसाओं पर असर पड़ सकता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो आम जनजीवन के साथ पर्यटन और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो सकते हैं.

ऑनलाइन बुकिंग में हो रही है फेल, एजेंसियों पर लग रही है लंबी कतारें

रिपोर्ट के अनुसार, न केवल कमर्शियल बल्कि घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग में भी तकनीकी खामियां आ रही हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को घंटों गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. हालत यह है कि घरेलु गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में एरर आने लगे है. जिसके कारण गैस एंजेसियों पर लोगों ने डर के मारे  लंबी कतारे लगने लगी है. डोटासरा ने आरोप लगाया कि डिजिटल इंडिया के दौर में अगर सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पा रही, तो यह सिस्टम की नाकामी है.

पर्यटन और डेयरी उद्योग पर ब्रेक का डर

राजस्थान की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन और डेयरी उद्योग है. डोटासरा ने चेतावनी दी है कि अगर कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत जारी रही, जिसके तहत पर्यटकों को सेवाएं देने में असमर्थ होंगे. जिससे दूध प्रोसेसिंग और मिठाई निर्माण पर सीधा असर पड़ेगा. साथ ही रेहड़ी-पटरी और ढाबा चलाने वालों का रोजगार छिन सकता है.

Advertisement

पीएम मोदी से डोटासरा की सीधी मांग

डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को खाड़ी देशों के तनाव का बहाना बनाकर घरेलू आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए. उन्होंने मांग की है कि सरकार बफर स्टॉक जारी करे ताकि आम आदमी और उद्योगों को इस संकट से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Bomb threat: कोटा, जोधपुर, सीकर, बीकानेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

Advertisement