ACB Action: 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सरपंच, जयपुर एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई

जयपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर एसीबी की टीम ने डीडवाना में एक घूसखोर सरपंच को शिकंजे में लिया है. सरपंच को 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सरपंच गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अलग-अलग जिलों में लगातार घूसखोर अधिकारी और कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ रही है. ताजा मामला डीडवाना जिले का है जहां जयपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर एसीबी की टीम ने डीडवाना में एक घूसखोर सरपंच को शिकंजे में लिया है. सरपंच को 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है.

बताया जा रहा है कि डिडवाना के परबतसर क्षेत्र के बाजवास सरपंच राजेंद्र मोयल को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ ट्रैप किया है. सरपंच को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है.

बिल पास कराने के एवज में रिश्वत

एसीबी के मुताबिक, जयपुर एसीबी टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि सरकारी योजना के बिल पास कराने के एवज में कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. इस शिकायत पर एसीबी की टीम ने सत्यापन करवाया और इसके बाद आरोपी सरपंच राजेंद्र मोयल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई. वहीं जाल बिछा कर सरपंच को 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि एसपी सुनील सियाग के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है. ग्रामीण स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम सरपंच राजेन्द्र मोयल को लेकर रूपनगढ़ पुलिस थाना पहुंची है.

Advertisement

एसीबी आरोपी सरपंच राजेंद्र मोयल से पूछताछ कर रही है. वहीं अब सरपंच के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में वार्ड परिसीमन में सामने आई गंभीर खामियां, एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग वार्डों में