जयपुर में फाइनेंस कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी, लोन दिलाने के लिए एजेंट रचता था साजिश

पुलिस की टीम ने साइबर व तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया और आखिरकार उसे धर दबोचा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: जयपुर में फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को जालूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया आरोपी नरेंद्र कुमार यादव नामक युवक है, जो फाइनेंस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता था और काफी दिनों से फरार चल रहा था.

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा ने बताया कि प्रकाशदीप फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर प्रकाश चंद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के कर्मचारी नरेंद्र कुमार यादव व नरेश कुमार वर्मा ने कंपनी व लोन धारकों के साथ मिलकर 11 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की. आरोपी ग्राहकों से जमा की गई रकम हड़प कर फरार हो गए.

Advertisement

इस मामले में पुलिस थाना जालूपुरा में मुकदमा संख्या 33/2025 धारा 318(4), 316(5), 61(2)(a) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

लोन दिलावानें के नाम पर जमा करवाते थे पैसे 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र कुमार यादव प्रकाशदीप फाइनेंस कंपनी की ओर से एजेंट के रूप में 24-25 लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर करीब 70% अग्रिम राशि जमा कराता था. इसके बाद लोन की राशि कंपनी में जमा न करवाकर खुद हड़प लेता था. जब पीड़ितों को राशि नहीं मिली, तो उन्होंने कंपनी से संपर्क किया और पूरा मामला उजागर हुआ.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली अनुप सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. टीम में हवलदार मंगाल, थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र, सतवीर व नन्नू को शामिल किया गया.
टीम ने साइबर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया और आखिरकार उसे धर दबोचा.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. जल्द ही अन्य संभावित आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Plane Crash: मजदूरी करके बेटे को बनाया डॉक्टर, प्लेन हादसे ने ले ली राजस्थान के MBBS छात्र की जान

Topics mentioned in this article