जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को साल 2026 में 5वीं CII चैंपियंस ट्रॉफी ऑन इंडस्ट्री 4.0 (लो-कॉस्ट ऑटोमेशन, डिजिटाइजेशन, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन) में सम्मानित किया गया है. जयपुर एयरपोर्ट ने इंडस्ट्री 4.0 के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम किया है. इसके अलावा एयरपोर्ट ने स्मार्ट तकनीकों और डिजिटल समाधानों के माध्यम से दक्षता, स्थिरता और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए काफी काम किया है.
इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट को बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) के सफल क्रियान्वयन के लिए प्लेटिनम अवॉर्ड मिला, जिसके जरिए एयरपोर्ट की सुविधाओं की केंद्रीकृत निगरानी, नियंत्रण और ऊर्जा अनुकूलन संभव हुआ.
इसके अलावा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर के जरिए स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट लागू करने पर गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया. वहीं, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) आधारित डिजिटल चेकलिस्ट सिस्टम के उपयोग के लिए सिल्वर अवॉर्ड मिला, जिसने यात्री अनुभव और संचालन दक्षता को और बेहतर बनाया.
ये सम्मान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो भविष्य की उन्नत तकनीकों पर आधारित है.
जयपुर एयरपोर्ट पर AI तकनीक से ट्रैफिक मैनेजमेंट, रियल टाइम गाड़ियों की मॉनिटरिंग
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना 'वॉटर पॉजिटिव', जितना पानी उपयोग करता है उससे अधिक करता है संरक्षित