राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, बाल-बाल बचे मंत्री

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के साथ उदयपुरवाटी घाट के पास बड़ा हादसा टल गया. काफिले में एक गाड़ी घुसने से भिड़ंत हो गई, लेकिन मंत्री सकुशल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
काफिले में घुसी गाड़ी, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उदयपुरवाटी घाट के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी डिप्टी सीएम के काफिले में घुस गई, जिससे जोरदार भिड़ंत हो गई.

बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री

हादसे की खबर सुनते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. राहत की बात यह है कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा इस दुर्घटना में पूरी तरह से सकुशल हैं. उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है. पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

गुढ़ागौड़जी ला रहे थे डिप्टी सीएम

बता दें कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा आज झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के दौरे पर हैं. वे यहां एक निजी शिक्षण संस्थान के समारोह में शिरकत करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:30 बजे उनका गुढ़ागौड़जी पहुंचने और दोपहर 12:30 बजे वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है.

रींगस में हुआ था भव्य स्वागत

हादसे से ठीक पहले, डिप्टी सीएम का काफिला रींगस में रुका था. एनएच 52 पर सालासर होटल के सामने विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया था. कार्यकर्ताओं ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया था. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, आयुष कानूनगो सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- अब हर 3 महीने में होगी कांग्रेस नेताओं की 'परीक्षा'! डोटासरा ने बनाया खास 'कनेक्ट सेंटर'