बीते दिनों जयपुर के एक बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर 48 लाख रुपये के लूट का पर्दाफाश हो गया है. इस लूटकांड में जो खुलासा हुआ है, वह हैरान करने वाला है. गिरोह के सदस्यों ने क्राइम पेट्रोल और वेस सीरीज देखकर लूट की वारदात करना सीखा. वही पुलिस की कार्यशैली को समझने के लिए क्राइम पेट्रोल सीरियल का सहारा लिया है. इससे बड़ी बात यह है कि गैंग के सभी सदस्यों का अपना-अपना अलग-अलग काम होता था और वह बेहद ही शातिर तरीके से अंजाम देते थे. पुलिस के अनुसार, जिन लोगों पर गैंग का टारगेट होता था, उनसे गैंग के 2 सदस्य प्यार से बाते करते और उन्हें जाल में फंसाते.
परिचित के मदद से वापस लौटे थे दंपति
बुजुर्ग दंपति से 48 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोग- निखिल तिवाड़ी ,उस्मान गनी ,वसीम अख्तर और अखिल कुमार को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर पीड़ित दंपति को ले गए और फिर बंधक बना लिया. बदमाशों ने 5 दिनों तक दोनों को बंधक बनाए रखा और धमकी दी कि बम से तुम्हारे चिथड़े उड़ा देंगे. डीएनए भी नहीं मिलेगा. बाद में परिचित की मदद से वापस लौटे पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
आरोपियों से बरामद फिरौती की रकम व हथियार
Photo Credit: NDTV
इस लूटकांड का खुलासा करते हुए डीसीपी जयपुर वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि बीती 12 मई को विजय लक्ष्मी गुप्ता ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि उन्होंने अपना वैशाली नगर स्थित मकान बेचने के लिए वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था. विज्ञापन के जरिए अखिल अग्रवाल नाम के शख्स ने प्रॉपर्टी खरीदने का झांसा देकर पीड़िता और उनके पति संजोय गुप्ता को गाड़ी में बालाजी एन्क्लेव चौरड़िया सिटी स्थित विला पर ले गया. जहां दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें डराया धमकाया और 60 लाख रुपए की मांग की.
फ्लाइट के जरिए दिल्ली से अहमदाबाद भेजा
इस दौरान आरोपी ने पीड़ितों से करीब 48 लाख रुपए वसूल लिए और उसके बाद एक टैक्सी बुक कर उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट भिजवाया. फिर अहमदाबाद का टिकट थमाकर वहां से रवाना कर दिया. वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों गठन किया.
डीसीपी जयपुर वेस्ट प्रशांत किरण
Photo Credit: NDTV
फिरौती के 44 लाख 50 रुपये बरामद
डीसीपी के मुताबिक, गैंग के दो सदस्य पीड़ित से प्यार से बात करते हैं तो वहीं बाकी के साथी डरा धमका कर बम से उड़ाने की बात करते हैं. वह कई दिनों तक पीड़ित को बंधक बनाकर रखता है, उसके लिए होटल और कमरा किराया पर लेते हैं. वहीं दूसरे राज्यों में वारदात करने के लिए वह अपने साथ कुक को भी लेकर जाते हैं. सब को उनके काम के हिसाब से पैसों का बंटवारा किया जाता है.
पुलिस ने आरोपियों से फिरौती के रूप में वसूले गए 44 लाख 50 हजार रुपए, एक देशी पिस्टल, एक लग्जरी कार और घरेलू सामान भी बरामद किया. पुलिस ने इन आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने इससे पहले भी कई राज्यों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन आरोपियों के खौफ के चलते वे शिकायत नहीं दे सके. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.
यह भी पढे़ं-
थाना बना दबंगई का अड्डा! बेटी की हत्या पर सवाल पूछने पर महिला को मुखिया ने पुलिस के सामने धमकाया
लंदन की फर्जी गर्लफ्रेंड ने कहा इंडिया घूमना है, युवक फ्रैंड से मिला भी नहीं और लगा 11 लाख का चूना