पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन, अल्बर्ट हॉल पर किया गया फ्लैग ऑफ

Jaipur News: मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की 3 श्रेणियों की दौड़ आयोजित की गई. मैराथन में सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और आमजन ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अल्बर्ट हॉल पर थलसेना की ओर से मैराथन को फ्लैग ऑफ किया.

राजस्थान में पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन' मैराथन का आयोजन किया गया. जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर थलसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान के सम्मान में आयोजित ‘ऑनर रन' मैराथन को फ्लैग ऑफ किया. यह मैराथन सेना दिवस (15 जनवरी) के उपलक्ष्य में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित की गई. मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की 3 श्रेणियों की दौड़ आयोजित की गई. मैराथन में सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और आमजन ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया. देशभक्ति के तरानों के बीच भारत माता की जयकार से माहौल जोश से भर उठा. 

राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा प्रेरणादायी- सीएम

मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर, कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं. उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही हम सभी देशवासी चैन और सुकून से रह पा रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमारे पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत व्यक्ति नहीं, बल्कि अनुभव और अनुशासन के प्रतीक हैं. उनकी राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा हम सब के लिए प्रेरणादायी है. यह देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जवानों को उचित मान-सम्मान दे."

मुख्यमंत्री को भेंट किया गया स्मृति चिन्ह 

कार्यक्रम में सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस दौरान पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेन्द्र सिंह और जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में सेना के जवान, पूर्व सैनिक एवं आमजन उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ेंः राजेंद्र राठौड़ का तंज, बोले- टीकाराम जूली और डोटासरा जमीनी नेता, उनके क्षेत्रों में भूमि की भारी लूट हुई

Advertisement

Topics mentioned in this article