जयपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 109 करोड़ का फंड मंजूर, 4-लेन अंडरपास का निर्माण, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

जयपुर में अंडरपास, सड़क कनेक्टिविटी, फुटपाथ समेत कई कामों के लिए फंड मंजूर किया गया है. जेडीए की बैठक में इन विकास कार्यों का पूरा रोडमैप पेश हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 109 करोड़ का फंड मंजूर.

जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सोमवार (17 जुलाई) को बैठक की. जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी की 9वीं बैठक आयोजित हुई. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर कई अहम फैसले लिए गए. राजमहल पैलेस पर सर्विस रोड, ड्रेनेज और अन्य संबद्ध कार्यों सहित 4 लेन अंडरपास के निर्माण के लिए 45.76 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई.

इन क्षेत्रों के लिए जेडीए ने तैयार किया प्रस्ताव

  • जोन-ए: प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 2.81 करोड़ रुपये.
  • जोन-10: जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत कार्य एवं भादाड़े पुलिया के लिए 3.67 करोड़ रुपये 
  • जोन-सी 2: सड़कों के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 4.24 करोड़ रुपये 
  • जोन-9: महल रोड पर पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास के डिजाइन. विभिन्न कॉरिडोर पर स्ट्रीटस्केप डेवलपमेंट कार्यों के लिए 12.61 करोड़ रुपये. 

जेडीए की मीटिंग में कई जरूरी फैसले लिए गए.

द्रव्यवती नदी से संबंधित कार्यों के लिए करीब 40 करोड़

वहीं, द्रव्यवती नदी पर जेडीए के 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) और 2 गार्डन के सोलराइजेशन के कार्य के लिए 39.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इससे एसटीपी और संबंधित सुविधाओं में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. इस बैठक में सचिव डॉ. गौरव सैनी, निदेशक (योजना) मृणाल जोशी, निदेशक (वित्त) सुरेश वर्मा, निदेशक (अभियांत्रिकी) अजय गर्ग एवं संजीव जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः "जयपुर में होती थी घबराहट...", सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद ऐसा क्यों कहा?