Rajasthan: जयपुर के नामी ज्वेलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर दी धमकी

Jaipur Jeweller Extortion News: '5 करोड़ तैयार रखना, वरना परिवार को खत्म कर देंगे...', जयपुर के एक नामी ज्वेलर को आए इस वॉयस नोट ने पूरे राजस्थान पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. खुद को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण बताने वाले शख्स ने वॉट्सऐप के जरिए यह धमकी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोहित गोदारा का नाम लेकर पहले भी कई फोन राजस्थान के व्यापारियों को आ चुके हैं. (फाइल फोटो)
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के एक नामी ज्वेलर को रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) ने 5 करोड़ रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी बाद उन्होंने शुक्रवार को झोटवाड़ा थाने (Jhotwara Police Station) में मुकदमा दर्ज करवाया है. शिकायत मिलते ही साइबर सेल एक्टिव हो गई है अपनी जांच तेज कर दी है.

'वॉट्सऐप पर आया वॉयस मैसेज'

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि बदमाशों ने ज्वेलर को डराने के लिए वॉयस मैसेज (Voice Message) का सहारा लिया. 6 मई को कारोबारी के वॉट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से वॉयस नोट आया, जिसमें बोलने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया. इस वॉयस नोट में साफ तौर पर धमकी दी गई कि अगर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा.

Advertisement

लोकेशन ट्रेस होने में आ रही दिक्कत!

इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की लोकेशन को ट्रैक करना है. सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने धमकी देने के लिए शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और VPN (Virtual Private Network) नेटवर्क का सहारा लिया. इसके जरिए वे अपनी वास्तविक लोकेशन को छिपाने में कामयाब रहे. फिलहाल, वेस्ट जिला साइबर टीम उस वॉट्सऐप नंबर की बारीकी से जांच कर रही है जिससे यह मैसेज भेजा गया. 

परिवार को दी गई पुलिस सुरक्षा

जयपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए कई विशेष टीमें गठित की हैं. झोटवाड़ा थाने की स्पेशल टीम उन संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है जहां से इस साजिश के तार जुड़े हो सकते हैं. कारोबारी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ित परिवार के घर और प्रतिष्ठान पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वॉयस मैसेज के आधार पर आवाज की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में जला हुआ गोवंश मिलने के बाद सड़क पर उतरे लोग, डॉक्टरों को जगाकर रात में करवाया गया पोस्टमार्टम