Jaipur CNG Leak: जयपुर में अंडरग्राउंड CNG गैस पाइपलाइन में लीकेज से हड़कंप, पुलिस ने इलाका खाली कराया

कंपनी के कर्मचारियों ने आकर अब गैस पाइप लाइन को ठीक कर दिया है. करीब 30 मिनट बाद यातायात वापस शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएनजी गैस लीकेज के दौरान मौके से ली गई तस्वीर.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार सुबह अचानक अंडरग्राउंड सीएनजी गैस की पाइपलाइन लीक हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस ने 9 दुकान के आसपास के इलाके को खाली करा दिया. साथ ही उस रोड पर जाने वाले वाहनों को भी बैरिकेड लगाकर रोक दिया. एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

500 मीटर पर ट्रैफिक रोका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह गैस लीकेज जेसीबी मशीन से सड़क किनारे की जा रही खुदाई के दौरान शुरू हुई, जिसमें गैस पाइप लाइन डैमेज हो गई. गैस रिसाव होने पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया और इधर-उधर भागना शुरू कर दिया. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस विभाग को मिली, तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सड़क से दोनों तरफ 500-500 मीटर पर ट्रैफिक रोक दिया गया.

Advertisement

30 मिनट में पूरा हुआ मरम्मत का काम

कुछ ही देर में कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर आ गए, जिन्होंने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाइप लाइन की लीकेज को ठीक कर दिया. इस वक्त सड़क पर यातायात को वापस शुरू कर दिया गया है. लोग अब आराम से वहां आ जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- व‍िधानसभा के बाहर चला डमी सदन, घनश्‍याम मेहर बने अध्‍यक्ष और कांग्रेस के अन्‍य व‍िधायक सदन के सदस्‍य बने