Jaipur news: पवित्र माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर जयपुर की जामा मस्जिद पर आज यानी शुक्रवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद में 'अलविदा जुमा' की नमाज अदा की गई. गुलाबी नगरी के परकोटा इलाके में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत के लिए एकत्रित हुए. इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही पुराने शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में खास इंतजाम किए हुए थे. मुस्लिम समाज के लिए अलविदा जुमा रमजान के सबसे अहम दिनों में से एक माना जाता है, इसलिए सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है.
जुमे की आखिरी नमाज के जरिए ज़े के दौरान हुई गलतियों की मांगते है माफी
अलविदा जुमा की नमाज़ के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद उल फितर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. क्योंकि रमज़ान खत्म होने में अभी 5 दिन बाकी हैं. इसलिए माना जाता है कि रमज़ान के आखिरी दिनों में शुक्रवार की नमाज़ का बहुत महत्व है. इसीलिए इसे अलविदा जुमा कहा जाता है. इस नमाज़ के ज़रिए रोज़ेदार रोज़े के दौरान हुई गलतियों के लिए खुदा से माफी मांगते हैं.
जौहरी बाजार में जुमे की नमाज करते अकीकतमंद
Photo Credit: NDtv
सुरक्षा के प्रबंध
रमजान माह का चौथा जुमे की नामज के दौरान जयपुर में शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज अदा की गई. इस दौरान जौहरी बाजार में स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद जुटे. जिन्होंने देश और प्रदेश की अमन चैन खुशहाली दुआ मांगी. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. भीड़ को देखते हुए बाजार में वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था.
अलविदा जुमे की नमाज के साथ शुरू हुई ईद -उल-फितर की तैयारी
बता दें कि अलविदा जुमे के साथ ही अब शहर में ईद-उल-फितर के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं. नमाज के बाद बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी. जयपुर के सभी बाजारों में सेवइयां, कपड़ों और इत्र की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ेगी.
कब है ईद -उल-फितर 2026
बता दें कि रमज़ान महीने का आखिरी दिन 20 मार्च तय किया गया है. लेकिन ईद की तारीख चांद के दीदार के बाद ही तय होती है. अगर 20 मार्च की रात को चांद दिखता है, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. आपको बता दें कि रमज़ान 19 फरवरी से शुरू हुआ था.
यह भी पढ़ें; Ramadaan 2026: रमजान कब है 18 या 19 फरवरी ? जानें कब और किस तारीख से रखे जाएंगे रोजे