"AI नहीं, रियल है!" गुलाबी हाथी के साथ फोटोशूट कर विवादों में घिरी फोटोग्राफर का एक और वीडियो, देखिए

Jaipur: जयपुर के गुलाबी हाथी विवाद के बीच फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने नया वीडियो शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि ये AI नहीं, पूरी तरह रियल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jaipur photoshoot controversy: जयपुर में हाथी को गुलाबी रंग से रंगकर किए गए फोटोशूट को लेकर घमासान मचा है. इस बीच फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने एक और वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो और फोटो में जूलिया गुलाबी रंग से रंगे शरीर के साथ हवामहल के सामने पोज दे रही है. दिलचस्प बात यह है कि देखने पर यह पहली बार में एआई वीडियो लग सकता है. लेकिन फोटोग्राफर का दावा है कि पूरी सीरीज रियल लोकेशन पर शूट की गई है और इसमें कोई डिजिटल एडिटिंग या AI का इस्तेमाल नहीं किया गया. 

6 हफ्तों की ट्रिप के दौरान बनाई सीरीज

उन्होंने बताया "मैंने जयपुर में छह हफ्तों में घूमकर यह सीरीज 'पिंक सिटी' बनाई है, यह भारत में मेरे आर्ट एक्सपीडिशन का एक हिस्सा है. इसे मशहूर हवामहल के पास फिल्माया गया है. सब कुछ वहीं लोकेशन पर शूट किया गया है - कोई AI नहीं, कोई डिजिटल जनरेशन नहीं." 

Advertisement

जयपुर का अनुभव जोरदार रहा- जूलिया

इस दौरान जयपुर का अनुभव भी शेयर किया. जूलिया ने बताया, "जयपुर का अनुभव काफी ज़ोरदार रहा- लगातार जगहों की तलाश, उभार, प्लान बनाना, रोशनी का पीछा करना और हर ऑटोमैटिक को बिल्कुल शुरू से तैयार करना. यह आर्टवर्क उसी समय का एक नतीजा है."

क्यों शुरू हुआ विवाद, जानिए 

विवाद उस फोटोशूट को लेकर शुरू हुआ जिसमें जूलिया बुरुलेवा ने एक हाथी को पूरे शरीर पर चमकदार गुलाबी रंग से पेंट कर दिया और मॉडल के साथ हवा महल के सामने फोटोशूट किया. सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होते ही भारी आलोचना शुरू हो गई. अधिकांश यूजर्स ने इसे पशु शोषण और क्रूरता बताया. 

वन विभाग भी लेगा एक्शन 

कई यूजर्स ने वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान वन विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि फोटोशूट के लिए क्या कोई अनुमति ली गई थी और जानवर की सुरक्षा के मानकों का पालन हुआ या नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः विदेशी फोटोग्राफर ने हाथी को गुलाबी रंग दिया, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद; वन विभाग करेगा जांच