SMS अस्पताल में रोबोट से हो चुकी है 300 सर्जरी, डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान

एसएमएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया- एसएमएस हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट में रोबोटिक मशीन लगने के बाद से अब तक 300 सर्जरी की जा चुकी है. जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोबोट मशीन से सर्जरी

Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS Hospital) में रोबोट के जरिए एक मरीज के दोनों तरफ हुए हर्निया का ऑपरेशन किया गया. मरीज का पिछले कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उसके चोट लगी और उससे दोनों साइड हर्निया हो गया था. डॉक्टरों का कहना है कि अमूमन ट्रोमा केस में हर्निया होने की संभावना बहुत कम रहती है. एसएमएस हॉस्पिटल में सर्जरी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. ऋचा जैन के निर्देश में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने इस सर्जरी को किया. सर्जरी करने में करीब ढाई घंटे लगे. इस दौरान मरीज के 8-8MM के तीन छेद करके पूरी सर्जरी की गई. 

इस सर्जरी में डॉक्टर नरेन्द्र शर्मा के साथ डॉ. दीक्षा मेहता, डॉ. हिमांशु, डॉ. सोनाली, डॉ. सौम्या, एनिस्थिसिया से सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुशील भाटी, डॉ. इन्दु, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. आकांक्षा मौजूद रहे.

Advertisement

अब तक 300 सर्जरी

एसएमएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया- एसएमएस हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट में रोबोटिक मशीन लगने के बाद से अब तक 300 सर्जरी की जा चुकी है. जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है. उन्होंने बताया- राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में रोबोट से इतनी सर्जरी अभी तक किसी जगह नहीं हुई. रोबोट सर्जरी का सबसे बड़ा फायदा मरीजों को होता है, जिसमें ब्लड लॉस कम होता है और मरीज की रिकवरी बहुत तेजी से होती है.

ट्रक रोकने के दौरान हुआ था एक्सीडेंट

डॉ. शर्मा ने बताया- कि मरीज रामपाल (50) राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल है. मरीज ने बताया- कि पिछले साल 30 नवंबर को राजपार्क में ड्यूटी के दौरान एक बेकाबू ट्रक को रोकने के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था. इस दौरान उसके शरीर पर चोट आई. इस कारण से उसके हर्निया होना बताया गया.

मरीज पिछले महीने जब ओपीडी में आया. यहां उसकी तमाम जांचे करवाने के बाद हर्निया की पुष्टि होने पर 23 फरवरी को किया भर्ती किया और 28 फरवरी को ऑपरेशन करने के बाद धुलंडी यानी 3 मार्च को छुट्टी दी.

यह भी पढ़ेंः दौसा की बेटी हेड कांस्टेबल प्रियंका ने किया कमाल, भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड