जयपुर की आवासीय स्कीम में स्थित एक डेयरी पर तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया है. वीडियो गुरुवार (7 मई) का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस जांच शुरू हो गई है. कुछ युवकों और संचालक की बहस हुई. विवाद बढ़ने के बाद कुछ नकाबपोश युवक भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद डेयरी पर जमकर तोड़फोड़ की गई. युवक और डेयरी संचालक के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी. अक्सर ही युवक चाय पीने के लिए डेयरी पर आते थे. दो दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. वीडियो के आधार पर केस दर्ज हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने बढ़ाई गश्त
अशोक नगर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डेयरी संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दो युवकों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच की जा रही है. इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है.
यह भी पढ़ेंः 1 डॉक्टर सस्पेंड, दूसरे को नौकरी से हटाया, 2 नर्सों पर भी गिरी गाज; कोटा अस्पताल केस में सरकार का बड़ा एक्शन