Rajasthan Road Accident Today: सफेद स्कॉर्पियो के शीशे को चीरते हुए ड्राइवर के सीने के पार निकला लोहे का एंगल, कटर से काटकर निकाला शव!

Jaipur Scorpio Accident Today: जयपुर के मुरलीपुरा में बीती रात रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ. डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए लोहे का एंगल स्कॉर्पियो के आर-पार निकल गया और ड्राइवर के शरीर को चीर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्कॉर्पियो ड्राइवर के सीने के पार हुई लोहे की रोड, कटर से काटकर निकाला शव; पास बैठे दोस्त को नहीं आई एक खरोंच
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में बीती गुरुवार रात एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने चश्मदीदों के होश उड़ा दिए. केडिया पैलेस चौराहे के पास एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो (RJ 59 UA 0296) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का भारी-भरकम लोहे का एंगल गाड़ी के अगले हिस्से को चीरता हुआ ड्राइवर आनंद सिंह शेखावत के शरीर के आर-पार हो गया.

कटर मशीन से काटकर निकाला, अस्पताल में तोड़ा दम

यह घटना रात करीब 2:40 बजे की हुई. सूचना मिलते ही मुरलीपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. मंजर इतना डरावना था कि ड्राइवर गाड़ी के अंदर लोहे के एंगल में बुरी तरह फंसा हुआ था. काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन से लोहे के एंगल को काटकर आनंद सिंह को बाहर निकाला गया और लहूलुहान हालत में कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान 28 वर्षीय आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया.

बगल की सीट पर बैठा दोस्त रहा 'जाको राखे साइयां' का गवाह

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के वक्त ड्राइवर के बगल वाली सीट पर उसका दोस्त शक्ति प्रताप (32) भी बैठा था. जिस एंगल ने आनंद सिंह के शरीर को छलनी कर दिया, वह शक्ति प्रताप के पास से गुजर गया और उन्हें खरोंच तक नहीं आई. पुलिस ने बताया कि मृतक आनंद सिंह कालवाड़ रोड का रहने वाला था.

जांच में जुटी पुलिस, आज होगा पोस्टमार्टम

एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से हटवाकर जब्त कर लिया है. आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और तकनीकी वजह थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- जयपुर में कान्हा ग्रुप के ठिकाने पर जारी IT Raid में मिली 'खुफिया दीवार', अंदर छिपाए थे करोड़ों के जेवरात

LIVE TV देखें