Rajasthan: भीनमाल में आधी रात को पिता बना जल्लाद, सोती हुई पत्नी और दो मासूम को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Rajasthan News: जालोर के भीनमाल में एक पिता ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शवों को मोर्चरी में रखवाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jalore Crime News
Canava AI

Jalore News: जालोर जिले के भीनमाल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बीते बुधवार की रात इलाके के दासपां गांव में एक पिता का जल्लाद जैसा चेहरा देखने को मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इलाके के रहने वाले मंगलाराम पुरोहित ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.

पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से काटा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शवों को मोर्चरी में रखवाया. साथ ही, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि मंगलाराम पुरोहित भीनमाल के दासपां गांव में अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था. बुधवार को वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ घर पर था.  दो बेटों में से एक उसके भाई मुकेश के पास और एक बेटा उसकी पत्नी की बहन के पास था. बुधवार को अचानक मंगलाराम पुरोहित ने देर रात घर में सो रही अपनी पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान दाड़मी देवी (पत्नी),निकी (10 वर्ष) और हितेश (8 वर्ष) के रूप  में हुई है.  इस घटना के बाद परिवार वाले सदमें है.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फोरेंसिक टीम के जरिए मौके से सबूत इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही, आरोपी मंगलाराम पुरोहित को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जिससे यह पता चल सके कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, होमगार्ड के जूते से निकली चरस- सिगरेट, सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथ दबोचा

Topics mentioned in this article