Rajasthan: जालोर में पानी पर दो परिवार भिड़े, मां-बेटी पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, मची चीख-पुकार

Rajasthan News: जालोर में जवाई बांध के पानी को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई. जो इतनी बढ़ गई की एक ने दूसरे परिवार पर फावड़े से हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta (AI)

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में जवाई बांध के पानी की 'चौथी पाण' को लेकर विवाद सामने आया. मामला बुधवार का है जहां सिंचाई को लेकर उपजे विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया. मालपुरा सरहद इलाके में दो परिवारों के बीच पानी को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान एक ने दूसरे परिवार पर फावड़े से हमला कर दिया जिसमें एक महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई.

 फावड़े से किया जानलेवा हमला

घटना के समय मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, खेत में पानी मोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई. जो जल्द ही लड़ाई में बदल गई. और एक पक्ष ने दूरे पक्ष की महिलाओं पर फावड़े से हमला कर दिया. इस हमले में शांति मीणा और उनकी बेटी मंजू के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस के आने के बाद 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, जिस पर दोनों घायलों को तखतगढ़ हेल्थ सेंटर ले जाया गया.

हमले में घायल को ले जाते हुए एंबुलेंस
Photo Credit: NDTV

दोनों घायलो की हालत स्थिर

मामले की जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि हमले में शांति मीणा और उनकी बेटी मंजू मीणा के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. फर्स्ट एड के बाद उन्हें सुमेरपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है.

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

थानेदार बिश्नोई ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मामला सिंचाई के पानी से जुड़ा है. जिसमें दो परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. तब तक झगड़े वाले एरिया पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में थमी पश्चिमी विक्षोभ की हलचल, बाड़मेर में गर्मी तो फतेहपुर में ठिठुरन, अगले 48 घंटों भारी

Topics mentioned in this article