जालोर की 'लाडो' ने लक्षिता कंवर ने रचा इतिहास, RPSC स्कूल व्याख्याता परीक्षा में राजस्थान टॉप

Rajasthan News: जालोर की लक्षिता कंवर ने RPSC स्कूल व्याख्याता परीक्षा 2024 (अंग्रेजी) में पूरे राजस्थान में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लक्षिता कंवर
NDTV

Jalore News:  रेगिस्तान की रेतीली धरा  की एक होनहार बेटी ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, और इसमें जालोर जिले की बेटी लक्षिता कंवर ने अंग्रेजी विषय में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान (Rank-1) प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है.

देबावास गांव में दिवाली जैसा माहौल

जालोर जिले के छोटे से गांव  देबावास की रहने वाली लक्षिता, डूंगरसिंह बालावत की पुत्री हैं। जैसे ही परिणाम की सूची में लक्षिता का नाम सबसे ऊपर चमका, पूरे गांव में जश्न का माहौल हो गया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ इस सफलता का स्वागत किया. परिवार के लिए यह भावुक कर देने वाला पल था, क्योंकि उनकी बेटी ने 319 सफल अभ्यर्थियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

Advertisement

मेहनत और लगन की मिसाल

लक्षिता के परिजनों का कहना है कि वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं.  बिना किसी शोर-शराबे के, एकाग्रता के साथ की गई उनकी कड़ी मेहनत आज एक मिसाल बन गई है. लक्षिता का लक्ष्य अब शिक्षा जगत में अपना उत्कृष्ट योगदान देना है. उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती.

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

जालोर जैसे जिले, जिसे अक्सर शिक्षा के क्षेत्र में संघर्षरत माना जाता है, वहां से प्रदेश टॉपर निकलना अन्य प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए संजीवनी जैसा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने लक्षिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह जीत जिले की हजारों बेटियों के सपनों को नए पंख देगी.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने टेम्पो को मारी टक्कर, मची चीख पुकार, 1 की मौत