ढाबे पर कुत्‍ता लेकर पहुंचा शख्स, खाना खा रहे लोगों ने टोंका तो चाकू से कर द‍िया हमला 

ढाबे पर लोग खाना खा रहे थे, कुत्ता उनके आसपास बार-बार घूम रहा था. उनको परेशानी हुई, तो उन्होंने कुत्ते को हटाने के लिए कहा था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चाकू के हमले में घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

झालावाड़ के असनावर थाना क्षेत्र में रातादेवी रोड स्थित एक ढाबे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कुत्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई, जिसमें 2 युवक घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती क‍िया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. पुल‍िस चाकू मारने वालों की तालश में जुटी है.

 चाकू से हमले में 2 युवक घायल  

रातादेवी रोड पर खाने का ढाबा है. शुक्रवार रात लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी कुछ लोग कुत्‍ता लेकर ढाबे पर पहुंचे. खाने वालों के आसपास घूमने लगा. लोगों ने टोंका तो कुत्‍ते के माल‍िक ने बहस शुरू कर दी. बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया. इसी दौरान बदमाशों ने 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में अखिलेश पुत्र मांगीलाल, निवासी अकतास और भरत पुत्र सुमन, निवासी पनवासा गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को असनावर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

आरोपियों की तालश में जुटी पुलिस 

अस्पताल चौकी से सूचना मिलते ही असनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी. पुलिस ढाबे पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.  घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सीकर खाटूश्‍यामजी जानें वालों के ल‍िए जरूरी खबर, इस दिन नहीं होंगे दर्शन