श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर-टॉली पलटी, 11 महीने की बच्‍ची की मौत; 14 लोग घायल  

हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर अचानक सामने आई एक बकरी आ गई. उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई.

झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के मोतीपुरा जोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के कचनारिया ब्यावरा से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे. तभी हादसा हुआ. हादसे में 11 महीने की बच्‍ची की मौत हो गई. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और राहत कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरथाना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में दबने से 14 लोग घायल हो गए. 5 लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है. हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 

Advertisement

बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घायलों का इलाज जारी है, और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बच्‍ची की मौत पर पर‍िजनों में कोहराम मच गया. पर‍िजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. पुल‍िस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में BAP नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, रात 2 बजे झाड़ियों में तड़पता मिला; अस्पताल में तोड़ा दम