FM रेड‍ियो सेंटर पर आकाशीय ब‍िजली ग‍िरी, कई महत्वपूर्ण उपकरण जले

रेडियो सेंटर पूरी तरह से ठप हो गया. चिंगारी उठी और कई उपकरण जल गए. तकनीकी टीम मरम्‍मत के काम में जुट गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झुंझुनूं में रेडियो सेंटर पर आकाशीय बिजली गिरी. (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट)

झुंझुनूं में मंगलवार (12 मई) रात आकाशीय बिजली गिरने से झुंझुनूं शहर के हाउसिंग बोर्ड में स्थित एक एफएम रेडियो सेंटर पूरी तरह ठप हो गया है. ट्रांसमीटर समेत कई उपकरण जल गए हैं. अब इस आकाशीय बिजली गिरने का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बिजली गिरने से बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है. 

ज्यादा नुकसान नहीं हुआ 

कार्यालय में लगे बिजली उपकरण में चिंगारी निकली और वे जल गए. एक सीसीटीवी वीडियो रेडियो सेंटर के बाहर का है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरी, लेकिन अर्थिंग होने के कारण ज्यादा नुकसान करने की बजाय जमीन में समा गई. तेज आवाज के साथ जब बिजली गिरी तो पास में टहल रही दो गाय डर के मारे भागते हुए नजर आ रही हैं. 

Advertisement

रेडियो स्टेशन के उपकरण क्षतिग्रस्त 

रेडियो डायरेक्टर राजन चौधरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के कई महत्वपूर्ण उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें यूपीएस, ट्रांसमीटर, कंसोल, केबल, कंप्यूटर सहित अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उपकरण जल जाने के कारण रेडियो स्टेशन का प्रसारण फिलहाल बंद हो गया है. तकनीकी टीम उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, अगले 48 घंटों में बदल जाएगा मौसम; IMD की भविष्यवाणी

Topics mentioned in this article