Jhunjunu Viral Video: झुंझुनू में बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के हुकुमपुरा गांव का है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो आदमी बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे हैं. इसी बीच एक महिला उन्हें मारने के लिए ईंट लेकर उनके पीछे दौड़ रही है.
बीच सड़क पर लाइमैन से भिड़े पति-पत्नी
वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है. वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों की पहचान हो गई है. इनमें से एक उसी गांव का रहने वाला शीशराम सिलोलिया है और दूसरा लाइनमैन सुभाष चंद्र है. ईंट लेकर पीछे भाग रही महिलाकी पहचान सुनीता पत्नी शीशराम सिलोलिया के रूप में हुई है.
क्यों हुई मारपीट
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गांव के रहने वाले शीशराम सिलोलिया ने पेड़ पर चढ़कर बिजली का केबल काट दिया था, जिससे करीब 12 परिवारों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी. जब इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई तो उन्होंने इसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भेजा. लेकिन आरोप है कि इस दौरान शीशराम और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया.
शीशराम एक लाइनमैन से भिड़ गया और उसे काम करने से रोक दिया. उसने उसकी शर्ट पकड़ी और उसे दूसरी तरफ ले जाने लगा. इसी बीच सुनीता ने एक ईंट उठाई और लाइनमैन को मारने के लिए अपने पति का पीछा करने लगी.
जांच में उठी पुलिस
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुढ़ागौड़जी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.