भीषण आगजनी में धूं-धूंकर जलता मान सिटी सेंटर कॉम्पलेक्स
झुंझुनूं जिले के सबसे क्षेत्रों में से एक मंडावा मोड़ पर स्थित मान सिटी सेंटर कॉम्पलेक्स में सोमवार सुबह आग लग गई है. आग की लपटें सबसे पहले कॉम्पलेक्स में संचालित कैफे से उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और लगातार आग काबू पाने का प्रयास कर रही है.
आगजनी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सकता है. कॉम्पलेक्स से निकल रही आग की लपटों से आसपास के लोग दहशत में आ गए, जिससे ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट की दुकानें बंदकर दुकान कॉम्पलेक्स से बाहर आ गए.
कॉम्पेलेक्स में आगजनी खबर से मंडावा मोड़ पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात और कानून व्यवस्था संभाला. गंभीर बात यह है कि कॉम्प्लेक्स में कोई फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला है और न ही एमरजेंसी में निकासी द्वार मिला है, जिसके कारण इस कॉम्पलेक्स के निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे है.
Advertisement
बहरहाल, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है, लेकिन आग लगातार बढ रही है.
खबर अपडेट की जा रही है....