Rajasthan: झुंझुनूं के छावसरी गांव की बेटी पूजा हेलीकॉप्टर से हुई विदा, उड़न खटोले पर सवार होकर आसमान से पहुंची ससुराल

Rajasthan News: झुंझुनूं की पूजा की विदाई ने इस भावुक परंपरा को एक अनूठी पहचान दे दी. पूजा जब विदा हुई, तो वह केवल एक घर से दूसरे घर का सफर नहीं था, बल्कि आसमान की ऊंचाइयों को छूता एक ऐसा लम्हा था जिसे देखकर उसके परिजनों की आंखें भर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेलीकॉप्टर से हुई पूजा की विदाई
NDTV

Unique Wedding in Jhunjhunu: विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक ऐसी डोर है जो एक ही दिन में जीवनभर का साथ तय कर देती है. रीतियों की दहलीज पर खड़ी एक बेटी जब अपने आंगन और माता-पिता को पीछे छोड़कर नए सफर की ओर कदम बढ़ाती है, तो विदाई की वह बेला हर दिल को झकझोर देती है. अमूमन यह वह पल होता है जहां अपनों से बिछड़ने का गम आंखों में नमी बन उतर आता है. लेकिन झुंझुनूं की पूजा की विदाई ने इस भावुक परंपरा को एक अनूठी पहचान दे दी. पूजा जब विदा हुई, तो वह केवल एक घर से दूसरे घर का सफर नहीं था, बल्कि आसमान की ऊंचाइयों को छूता एक ऐसा लम्हा था जिसे देखकर उसके परिजनों की आंखें भर आईं  बल्कि समूचा गांव इस ऐतिहासिक विदाई को देखकर बेहद खुश हो गया.

उड़न खटोले पर सवाक होकर हुई पूजा की विदाई

दरअसल ये मंजर जिले के छावसरी गांव का है जहां एक लड़की पूजा की शादी उस समय खास हो गई जब उसकी विदाई पालकी या कार में नहीं बल्कि उड़न खटोले में हुई. पूजा के पति आशीष अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर पर विदा कराया. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि गांव में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था. इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव वाले जमा हुए थे.

हेलीकॉप्टर से पूजा की विदाई का वीडियो यहां देखे

पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई किसी की विदाई

जानकारी के अनुसार, मंडावा क्षेत्र के हंसासरी गांव से बारात छावसरी गांव पहुंची थी, जहां पूजा और आशीष का विवाह सम्पन्न हुआ. शादी के बाद दुल्हन पूजा की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई, जो क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला. जैसे ही पूजा को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए आसपास के गांवों के भी लोग पहुंचने लगे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बेताब है. लोगों ने विदाई के दौरान मोबाइल फोन से इस खास पल को कैद भी किया.

Advertisement

शादी को बना दिया यादगार

विदाई के समय दुल्हन को भावुक माहौल के बीच हेलीकॉप्टर में विदा किया गया. यह नजारा सभी के लिए यादगार बन गया. गांव वालों का कहना है कि उन्होंने अपने इलाके में पहली बार ऐसी अनोखी विदाई देखी है. इस खास घटना ने न सिर्फ शादी को यादगार बना दिया बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय भी बन गया.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: विधानसभा में आज भाजपा विधायक दल की बड़ी बैठक, सदन में विपक्ष को घेरने की बनेगी रणनीति

Topics mentioned in this article