झुंझुनूं के बेटे ने पश्‍च‍िम बंगाल में जीता चुनाव, TMC के उम्मीदवार को हैट्रिक बनाने से रोका

र‍िटायर IPS डॉ. राजेश कुमार सुरोल‍िया जनवरी में र‍िटायर हुए थे. बीजेपी ने पश्‍च‍िम बंगाल के जगतदल विधानसभा से चुनाव लड़ा द‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
र‍िटायर IPS डॉ. राजेश कुमार सुरोल‍िया पश्चिम बंगाल के जगतदल विधानसभा से विधायक बने.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है, जिसमें झुंझुनूं का जलवा भी देखने को मिलेगा, क्‍योंक‍ि झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ निवासी और पश्चिम बंगाल कैडर के रिटायर IPS डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया व‍िधायक बन गए. बीजेपी की टिकट पर जगतदल विधानसभा से करीब 20 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है. 

TMC के सोमनाथ को हराया 

डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने तृणमूल कांग्रेस के सोमनाथ श्याम को हराया. डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस को हैट्रिक बनाने से रोका है. पिछले दो चुनावों में लगातार टीएमसी के उम्मीदवार यहां पर चुनाव जीतते आए हैं.

Advertisement

1990 बैच के IPS थे डॉ. राजेश 

मुकुंदगढ़ में जन्मे, पले, बढ़े और पढ़े डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया 1990 बैच के IPS अध‍िकारी थे. पश्चिम बंगाल कैडर मिला था. वे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर तक रहे. जनवरी 2026 में रिटायर हुए. रिटायरमेंट के 3 महीने बाद ही आज वे जगतदल से विधायक चुने गए हैं. डॉ. राजेश कुमार को लंबा पुलिस सेवा का अनुभव है.

परदादा और पिता थे चेयरमैन  

डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया अपने परिवार की तीसरी पीढी है, जो बतौर जनप्रतिनिधि चुने गए हैं. उनके परदादा केदारमल सुरोलिया और पिता श्यामसुंदर सुरोलिया मुकुंदगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन रह चुके हैं. जगतदल में चुनाव प्रचार करने झुंझुनूं जिले से भी उनके काफी प्रशंसक और परिवार के लोग पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें: कैसे दिलाई सुवेंदु को जीत, ममता के घर में कैसे मारी सेंध? राजेंद्र राठौड़ ने बताया भवानीपुर विजय का पूरा प्लान