Rajasthan: जमीन के लिए ट्रैक्टर के आगे अड़ीं मां, बेटी और बहू, बीच खेत में स्कॉर्पिओ में आएं दबंगों से भिड़ी ; देखे वीडियो

Rajasthan News: झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के टोडी गांव में एक परिवार की तीन महिलाओं ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले कुछ दबंगों को ऐसा सबक सिखाया कि उन्हें भागना पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके संबंध में दो दिन पहले पुलिस में मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टैक्टर के आगे खड़ी महिला
NDTV

Jhunjhunu News: झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के टोडी गांव में एक परिवार की तीन महिलाओं ने जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे की कोशिश को नाकाम कर दिया. जमीन का झगड़ा पिछले छह साल से कोर्ट में चल रहा था, लेकिन जब कुछ दबंगों से उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की, तो तीनों ने मिलकर उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि उन्हें भागना पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दो दिन पहले पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. 

जमीन को बचाने दबंगों से भिड़ गई महिलाएं

दरअसल, झुंझुनू की रहने वाली मुन्नी देवी शाकंभरी देवी अपने परिवार के साथ जा रही थीं. अचानक रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह देखकर मुन्नी देवी तुरंत अपनी जमीन बचाने के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गईं. उनकी बहू और बेटी ने भी जमीन पर कब्ज़ा करने आए दबंगों का सामना किया. जब यह जानकारी महिला के पतियों को मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया.

25 साल पहले खरीदी जमीन को लेकर है विवाद

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर ड्राइवर और कैंपर वैन में सवार कुछ लोग मौके से भाग गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया. फिर उन्होंने जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज किए गए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि झुंझुनू के रहने वाले जगदीश प्रसाद और उनकी पत्नी मुन्नी देवी का दावा है कि उन्होंने करीब 25 साल पहले गोपीचंद नाम के एक आदमी से जमीन खरीदी थी. हालांकि, गोपीचंद ने अब जमीन किसी और को बेच दी है और यह झगड़ा 2019 से कोर्ट में चल रहा है। दो दिन पहले एक पक्ष के लोग कैंपर वैन और स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और ट्रैक्टर से विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे.

Watch Video: जमीन को बचाने दबंगों से भिड़ी मां, बेटी और बहू

Advertisement

इनके खिलाफ दर्ज कराया केस

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जगदीश प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतपाल मावलिया, IPL में चुने गए क्रिकेटर मुकुल चौधरी के पिता दिलीप खेदड़, गोपीचंद के बेटों दीपक और अशोक समेत कई अन्य के खिलाफ उसकी जमीन पर कब्जा करने और उसके परिवार के साथ मारपीट करने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी चार महीने पहले जगदीश प्रसाद ने गोपीचंद, अशोक और दिलीप खेदड़ समेत कई अन्य के खिलाफ उसका मकान JCB से गिराने, बिजली कनेक्शन की लाइन काटकर ले जाने आदि का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें; Rajasthan: 4 साल बाद नेपाल के गणेश को भरतपुर में मिला परिवार, पति को जिंदा देख लौट आईं पत्नी की खुशियां

Advertisement