कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

डॉ. सोनल परिहार ने भारतीय शिल्पकला और राजस्थानी संस्कृति को ग्लोबल मंच पर पेश किया. उनकी इस उपलब्धि को लेकर मारवाड़ा में चर्चा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डॉ. सोनल परिहार ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा.

जोधपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉ. सोनल परिहार ने कान्स फेस्टिवल में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा. यहां उन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को ग्लोबल मंच पर बेहद खूबसूरती से पेश किया. डॉ. सोनल परिहार की ड्रेसिंग थीम खास तौर पर राजस्थान की सांस्कृतिक झलक और ग्लोबल फैशन का मिश्रण को प्रदर्शित करने वाली रही. इससे पहले, मिसेज इंडिया और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कान्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी हैं. अब फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में भारत और राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया.

3 अलग-अलग लुक में नजर आई डॉ. सोनल

तीन अलग-अलग लुक में राजस्थानी शिल्पकला और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई. एक लुक में उन्होंने पारंपरिक भारतीय कढ़ाई फ्रेम वाली ड्रेस पहनी. दूसरे लुक में खिलते बगीचों और बहती नदियों को बारीक हस्तकला से उकेरा गया था. तीसरा लुक पूरी तरह राजस्थानी था, जिसमें 'डंका वर्क' कला को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ा गया. पारंपरिक राजस्थानी साड़ी और आभूषणों में सजी सोनल ने 400 वर्ष पुरानी दुर्लभ इस कला को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया. डिजाइनर नीतू सिंह ने इस खास तौर पर तैयार किया. इसमें सोने की परत चढ़ी चांदी, तांबा और जर्मन सिल्वर का खूबसूरत उपयोग देखने को मिला. 

Advertisement

डॉ. सोनल परिहार

ग्लोबल मंच पर पहचान बनाने के बाद कही ये बात 

मारवाड़ से निकलकर कान्स तक पहुंचने वाली डॉ. सोनल परिहार आज शहर की नई ग्लोबल पहचान बनती नजर आ रही हैं. डॉ. सोनल परिहार ने कहा कि यह सफर केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रोफेशनल जिंदगी के साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं. कई इंटरनेशल कान्टेस्ट के बाद कान्स में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को ग्लोबल पटल पर पहुंचाकर उन्होंने शहर की नई पहचान बनाई है. 

यह भी पढ़ेंः "गैस खोला और बेटी को घर में बंद किया", अनु मीणा के घरवालों का आरोप- पति ने मार्च में भी मारने की कोशिश की थी