Anita Bishnoi Case: राजस्थान के जोधपुर की महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने 3 जून को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लगातार ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया.अनीता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था.इस दिल दहला देने वाली घटना के तीन दिन बाद, शनिवार (6 जून) को जोधपुर की बनाड़ थाना पुलिस ने मामले में पहली एफआईआर दर्ज कर ली है.
अनीता बिश्नोई के पति दीनाराम ने कराई रिपोर्ट
पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अनीता के पति दीनाराम ने शनिवार (6 जून) को बनाड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.दीनाराम ने पुलिस को दी शिकायत में मालाराम और कुछ अन्य स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ-साथ अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
अनित बिश्नोई अपने पति के साथ
Photo Credit: NDTV
शिकायत में क्या कहा गया है?
पति दीनाराम के अनुसार, अनीता की इंस्टाग्राम आईडी पर पिछले कुछ समय से लगातार बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थीं. इसके अलावा परिवार के ही कुछ लोग उसे समाज में बदनाम करने और उसकी बेइज्जती कराने की धमकियां दे रहे थे. दीनाराम का दावा है कि आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए धमकी भरे संदेशों और ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित कई सबूत उनके पास मौजूद हैं.
लाइव आकर खाया जहर
बता दें कि ट्रोलर्स से परेशान होकर अनीता ने जहर खाने से ठीक पहले अपने स्टाग्राम पर लाइव आई थीं. लाइव वीडियो के दौरान वह बेहद भावुक नजर आ रही थीं. उन्होंने रोते हुए अपने ट्रोलर्स को चेतावनी दी और एक दर्दनाक संदेश देते हुए कहा, "औरतों का मरना आसान नहीं होता, बहुत मुश्किल है.इसके कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया.
पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
पति दीनाराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही जांच कर रहे बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि रिपोर्ट में सोशल मीडिया ट्रोलिंग को जहर खाने का कारण बताया गया है.पुलिस का कहना है कि उसके बयान दर्ज होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी. अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है.
यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग से तंग आकर जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिया जहर, लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग