बेटों का लग्न-टीका, चोरी का प्लान! बड़ा भाई ही निकला 50 लाख की डकैती में मास्टरमाइंड

बड़े भाई ने जमीन विवाद और आपसी रंजिश के बाद चोरी की साजिश रची. उसने अपने बेटों के लग्न-टीका कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने चोरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बड़ा भाई ही निकला 50 लाख की डकैती में मास्टरमाइंड

राजस्थान में करौली जिले हिंडौन सिटी के नई मंडी थाना क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश परिवादी के बड़े भाई ने आपसी रंजिश के चलते रची थी. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है. आरोपी राधेश्याम पर 14 राम प्रसाद के खिलाफ 23, टीकम के खिलाफ 14 और महेंद्र के खिलाफ 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

24 जून को हुई थी चोरी

करौली लोकेश सोनवाल ने बताया कि 24 जून 2026 को हिंडौन सिटी के वृंदावन रिसोर्ट के पास स्थित एक मकान से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

Advertisement

जांच में पता चला कि परिवादी के बड़े भाई राधेश्याम ने जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते चोरी की पूरी योजना बनाई. उसने अपने बेटों के लग्न-टीका कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने शातिर चोरों को बुलाया और वारदात को अंजाम दिलाया. चोरी के लिए गिरोह ने एक अर्टिगा कार का इस्तेमाल किया.

चोरी के मामले में ये लोग गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधेश्याम, टीकम शर्मा, महेन्द्र जोगी, रामप्रसाद जोगी, कन्हैया जांगिड़ और शंभू दयाल सैन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होने और करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राधेश्याम के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और डकैती जैसे करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढे़ं-

विदेश में नौकरी करने का सपना पड़ा भारी! लाओस-कंबोडिया में फंस गए कई भारतीय युवा

20 लाख का डिब्बा... स्कॉर्पियो की निकाली शवयात्रा, एक्सीडेंट में बिजनेसमैन की मौत का विरोध जारी