सोमवती अमावस्या पर स्नान करने पुष्कर जा रहा था परिवार, घर लौटे 3 लोगाें के शव

कार में परिवार के किसी लोगों ने नहीं सोचा था कि वे सुबह-सुबह सोमवती अमावस्या पर पुष्कर स्नान करने के लिए जा रहे हैं. पर उनमें से तीन लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Rajasthan News: सोमवती अमावस्या पर स्नान करने पुष्कर जा रहे परिवार में से तीन लोगों का शव घर लौटकर आया. जानकारी के मुताबिक, ब्यावर का एक परिवार पुरूषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या पर कार से सोमवार सुबह टेंपल सिटी पुष्कर जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद जब घर स्नान करने गए लोगों में तीन का शव घर लौट कर आया तो परिवार में कोहराम मच गया. 

कार में सवार थे एक ही परिवार के 9 लोग

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जैतारण का परिवार कार में सवार होकर पुष्कर जा रहा था. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) संख्या 458 पर स्थित जसनगर के निकट लूणी नदी की रपट पर एक प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे. इनमें से 7 साल की बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य घायलों को उपचार के लिए गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है.

Advertisement

7 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग करौली जिले के निवासी थे और ब्यावर जिले के जैतारण में मजदूरी के लिए आए थे. हादसे में 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र भीम सिंह, 35 वर्षीय शीला पत्नी राजाराम और 7 वर्षीय मन्नू पुत्री योगेश की मौत हो गई. वहीं, 60 वर्षीय नरसी पत्नी अर्जुन, 40 वर्षीय मुन्नी पत्नी वसन, 32 वर्षीय हकीम पुत्र भीम सिंह, 30 वर्षीय गुनेश पत्नी हकीम समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

निजी बस में करीब 20 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. हादसे के बाद मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. 

यह भी पढे़ं- 

झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, कमलेश्वर महादेव के दर्शन कर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत

बीकानेर में ट्रक-कार की टक्कर, मुकाम मुक्तिधाम से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत