Khatu Shyamji Mela Special Trains 2026: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के फाल्गुन मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक चलने वाली इन ट्रेनों से दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के भक्तों का सफर आसान हो जाएगा.
दो चरणों में चलेगी 'श्याम भक्तों' की गाड़ी
डीसीएम डॉ. जगदीश कुमार के मुताबिक, मेले के लिए ट्रेनों को दो हिस्सों में बांटा गया है. पहला चरण 18 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा. जबकि दूसरा चरण 24 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा. हर चरण में 8-8 ट्रेनें चलाने का फैसला हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए फाल्गुन मेले में जाना आसान हो जाएगा.
ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल, नोट कर लें समय
1. दिल्ली-जयपुर-हरियाणा रूट:
- कुरुक्षेत्र-फुलेरा: कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी.
- मदार-रेवाड़ी: सुबह 4:30 बजे मदार से चलकर सुबह 10:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
- जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला: यह सीधी ट्रेन जयपुर से सुबह 11:35 बजे चलेगी और रींगस, नीमकाथाना होते हुए शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
2. सूरत और गुजरात के भक्तों के लिए:
हिसार से दोपहर 12:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे सूरत वलसाड़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अजमेर, नीमच और रतलाम होकर गुजरेगी.
दूसरे चरण में 'रेवाड़ी-फुलेरा' पर खास नजर
24 फरवरी से रेलवे का पूरा फोकस फुलेरा-रेवाड़ी रूट पर रहेगा. इस दौरान 8 ट्रेनें चलेंगी जो रींगस, श्रीमाधोपुर और नीमकाथाना के रास्ते भक्तों को सीधे मेले तक पहुंचाएंगी. फुलेरा से रेवाड़ी के लिए दिनभर अलग-अलग समय (सुबह 8:00, दोपहर 1:15, रात 10:35 और 2:30 बजे) पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी.
काम की बात
रेलवे ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 2 ट्रेनें इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखी हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर उन्हें तुरंत पटरी पर उतारा जा सके.
ये भी पढ़ें:- बदलेगी टाइगर प्रोजेक्ट की तस्वीर, अलवर में जुटे दिग्गजों के बीच इन 5 बड़े फैसलों पर बनी सहमति
LIVE TV देखें