खाटूश्‍यामजी का सजने लगा दरबार, उड़ने लगे रंग और अबीर-गुलाल 

खाटूश्‍यामजी का वार्ष‍िक लक्‍खी मेले की तैयार‍ियां जोरो पर हैं. बाजार सजने लगे हैं, और अबीर-गुलाल भी उड़ने लगे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लक्खी मेले को लेकर खाटूश्याम का दरबार सज गया है.

21 फरवरी से 28 फरवरी तक खाटूधाम में लगने वाले बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले की तैयारियां अपने पूरे परवान पर है. जिला प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी श्याम भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम क‍िए हैं. साफ सफाई, रंग-रोगन और रास्तों को सुगम बनाने में जुटे हुए हैं. खाटूश्याम धाम अलग रंग में दिखने लगा है.   

5 हजार पुलिसकर्मी तैनात 

इस बार मेले में लगभग 5 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. लगभग 400 CCTV कैमरों से निगरानी होगी. ड्रोन से पूरे मेले की निगरानी रखी जाएगी. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले श्याम भक्तों को खाटू धाम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी. भक्तों को सुगम दर्शन करवाना श्री श्याम मंदिर कमेटी का पहला लक्ष्य है.

खाटूश्याम में दुकाने सज गई हैं.

खाटू श्याम में सजे बाजार 

मेले से पहले ही रींगस से खाटू धाम तक 17 किलोमीटर का नजारा मेले सा ही नजर आ रहा है. हजारों श्याम भक्त नाचते-गाते जत्थों के साथ हाथों में निशान लिए रंग, अबीर-गुलाल उड़ाते फागुन की मस्ती में डूबे हुए खाटू धाम की ओर बढ़े चले आ रहे हैं. बाजार सज गए हैं. मिठाइयां, प्रसाद, गुलाब के फूल और इत्र दुकानों पर ब‍िकने लगे. 

राजस्थान रोडवेज, निजी वाहन चालकों, फुटकर व्यापारियों, होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस के मालिक वर्ष भर इस फाल्गुन मेले का इंतजार करते हैं. रींगस से खाटू तक का पूरा नजारा भक्तिमय और श्याम रंग में डूबा नजर आ रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुकाम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की गाड़ी पलटी, CM भजनलाल शर्मा से म‍िलकर आ रहे थे वापस 

Topics mentioned in this article