फ्लाइट से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ऑर्गन पहुंचा SMS अस्पताल, जयपुर एयरपोर्ट की खास पहल से मिली सफलता

जयपुर में फ्लाइट से लाइव ऑर्गन लाकर सवाई मानसिंह अस्पताल में दो मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की गई. प्रशासन के समन्वय और सूझबूझ से दो लोगों को जीवनदान मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो

Rajasthan News: ऑर्गन ट्रांसप्लांट को असान बनाने की कोशिश में जयपुर में एक अच्छी पहल देखने को मिली. वैसे तो मरीजों का ऑर्गन ट्रांसप्लांट अस्पताल में व्यवस्थाओं के साथ किया जाता है. लेकिन जब ऑर्गन दूर हो और उसे सही समय पर पहुंचाना हो तो परेशानी का काम है. लेकिन ताजा मामले में जयपुर एयरपोर्ट की पहल से लाइव ऑर्गन को SMS अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमें एयरपोर्ट ऑथोरिटी और प्रशासन के समन्वय से यह काम पूरा किया गया. इस काम में पूरा स्टॉफ अलर्ट पर था.

उदयपुर से ऑर्गन पहुंची जयपुर

जयपुर में फ्लाइट से लाइव ऑर्गन लाकर सवाई मानसिंह अस्पताल में दो मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की गई. प्रशासन के समन्वय और सूझबूझ से दो लोगों को जीवनदान मिला है. उदयपुर से इंडिगो की फ्लाइट 6E7749 जैसे ही रवाना हुई जयपुर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर कर दिया. तैयारियां पूरी कर ली गई. जानकारी के मुताबिक, हाई लेवल ऑथोरिटी ने पूरे प्रोसेस को मॉनिटर किया.

Advertisement

एयरपोर्ट पर ग्रीन कॉरिडोर से आर्गन को एंबुलेंस तक पहुंचाया

जैसे ही फ्लाइट ने जयपुर में लैंड किया. एयरपोर्ट की ओर से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए तुरंत आर्गन को एंबुलेंस तक पहुंचाया. ऑथोरिटी की ओर से पहले ही एंबुलेंस को वीआईपी पोर्च लेन में खड़ा करवाया गया था. इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ के समन्वय से स्थानीय पुलिस के तुरंत आर्गन को एसएमएस अस्पताल ले गई. एयरपोर्ट से अस्पताल तक एम्बुलेंस को एस्कॉर्ट किया गया. 

उदयपुर से एक ब्रेन डेड मरीज से ये दो किडनियां मिली थी. इनसे एक पुरुष और महिला की किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, देर रात तक ऑपरेशन चला. फिलहाल मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में RGHS संकट पर सियासत, कैशलेस दवा बंद होने से बढ़ी परेशानी को लेकर जूली का सरकार पर हमला