किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- मैंने ही डायरेक्टर को जेल भेजा, मुझे ही चक्रव्यूह में फंसा रहे

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बीज निगम के डायरेक्टर के बारे में जब भ्रष्टाचार का पता चला तो, मैंने कार्रवाई की. उसे जेल भी मैंने ही भिजवाया. लेकिन अब विपक्ष मुझे ही फंसाने में लगी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किरोड़ी लाल मीणा (NDTV)

बीज घूस कांड में विपक्ष लगातार राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर हमलावर हो रहे हैं और उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई की बीज घूस कांड में संलिप्तता पाई गई है. वहीं ACB ने जुगल किशोर को गिरफ्तार कर उनके घर और उनके रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये कैश बरामद किए हैं. इस मामले ने तुल उस समय और पकड़ लिया जब जुगल किशोर की एक फोन रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें कथित तौर पर लेने देन की बात की जा रही है. वहीं इसमें मंत्री और डॉक्टर का नाम लिये जाने का दावा किया जा रहा है. जिसके बाद इसे कांग्रेस सीधे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से जोड़ रहे हैं.

अब इस मामले में किरोड़ी लाल मीणा ने जनता को संबोधित करते हुए सफाई दी है. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं किसानों के लिए काम कर रहा हूं. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं. अब मेरे साथ चलने वाला ही भ्रष्ट था तो मुझे नहीं पता था. लेकिन जैसे ही मुझे पता चला मैंने कार्रवाई की.

Advertisement

भ्रष्टाचार करने वाले मेरे तरफ उंगली उठा नहीं सकते

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि विपक्ष मुझे फंसाने के लिए साजिश रच रही है. मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा रहा हूं. पिछली सरकार के खिलाफ भी जब पेपर लीक का मामला आया था तो मैंने तब से ही लड़ाई शुरू कर दी. आज उस मामले में कई लोग जेल में है, मंत्री से लेकर थानेदार तक जेल की हवा खा रहे हैं. अब पेपर लीक करने वाली पिछली भ्रष्ट सरकार के लोग आज मुझपर ही सवाल खड़े कर रहे हैं. इसलिए वह लोग मुझपर किसी तरह से सवाल नहीं खड़े कर सकते हैं.

चक्रव्यूह में घुसना जानता हूं तो निकलना भी जानता हूं

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बीज निगम के डायरेक्टर के बारे में जब भ्रष्टाचार का पता चला तो, मैंने कार्रवाई की. उसे जेल भी मैंने ही भिजवाया. लेकिन अब विपक्ष मुझे ही फंसाने में लगी है. मीणा ने साफ कहा कि इस चक्रव्यूह में मैं अगर घुसना जानता हूं तो निकलना भी मैं जानता हूं. मैंने पहले ही कह दिया है कि अगर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी सबूत मिले तो मैं तुरंत मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. 

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों से वादा किया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा मैं इसके खिलाफ अभियान चलाऊंगा. मैं किसी भी हाल में पीछे नहीं हटूंगा. मैं अपने लोगों के लिए खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की अदावत फिर से शुरू, क्या होंगे इसके साइड इफेक्ट