कोटा पुलिस के शिकंजे में कोहिनूर 007 गैंग के गुर्गे, महिला वेश में डकैती करने जा रहे थे

पुलिस के पास लगातार ऐसी सूचना आ रही थी कि कोटा ग्रामीण इलाके में कोटा 007 नाम से कुछ लड़कों ने एक गैंग बनाया हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोटा पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को कोर्ट में पेश किया
NDTV

कोटा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो बड़े शातिर तरीके से हाईव पर लूटपाट किया करते थे. पुलिस ने 007 कोहिनूर गैंग बनाकर अपराध करनेवाले इस गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है. कोटा पुलिस के पास इस गैंग के बारे में पहले से जानकारी मिल रही थी. हाल ही में यह पता चला कि यह गैंग कोई बड़ा अपराध करने की योजना बना रहा है. इसके बाद पुलिस ने गश्त बढ़ाई जिससे गैंग के अपराधियों को शिकंजे में लेने में सफलता मिली.

कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पत्रकारों को इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के पास लगातार ऐसी सूचना आ रही थी कि कोटा ग्रामीण इलाके में कोटा 007 नाम से कुछ लड़कों ने एक गैंग बनाया हुआ है. इस गैंग के सदस्य अवैध हथियारों के साथ या तेज़ स्पीड में गाड़ी चलाने के वीडियो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर डालते हैं. पुलिस को यह भी सूचना मिली कि इस गैंग के कुछ सदस्य डकैती करने की योजना बना रहे थे.

तेजस्विनी गौतम
Photo Credit: NDTV

पास में मिले महिलाओं के सूट और मिर्ची पाउडर

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मनीष मीणा, विकास योगी, प्रदीप मीणा, अजय मीणा और रोहित मीणा को गिरफ्तार किया है. ये दीगोद, कैथून, सिमलिया क्षेत्र के रहने वाले हैं.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, देशी कट्टा, कारतूस और बिना नंबर की एक गाड़ी बरामद की. एसपी ने कहा,"जिस वक्त इन्हें गिरफ्तार किया गया तब वह डकैती की योजना बना रहे थे. इनके पास से महिलाओं के सूट और मिर्ची पाउडर मिले."

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बदमाश कोटा बारां हाइवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए. ये बदमाश महिला के कपड़े पहनकर लिफ्ट के बहाने वाहन चालकों को रोकनेवाले थे और इसके बाद लूटपाट करने की तैयारी कर रहे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: कोटा: आदिल मिर्जा के बाद अब हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क का 22 बीघा कब्जा जमींदोज, पुलिस–वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Topics mentioned in this article