पत्नी की हत्या कर खाटूश्याम के दर्शन करने पहुंचा पति, लाश बेड पर रख बाहर से बंद कर दिया दरवाजा

मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी थी और एक फैक्ट्री में काम कर रही थी. हालांकि पारिवारिक कार्यक्रमों और पुश्तैनी कामों के चलते वह समय-समय पर गांव आती रहती थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पत्नी की हत्या कर खाटूश्याम के दर्शन करने पहुंचा पति

राजस्थान में कोटपूतली जिले के मांडण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर ट्रेन से खाटूश्यामजी दर्शन करने चला गया. तीन दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. 5 दिन गांव लौटे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

बेड पर खून से लथपथ मिली लाश

नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि 10 मई को सूचना मिली थी कि महतावास गांव स्थित कपिल सेन के मकान से तेज बदबू आ रही है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर जाकर देखा तो कपिल सेन की पत्नी मोनिका (36) का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा मिला. कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के निशान बिखरे हुए थे.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति कपिल सेन ने 7 मई की रात पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की थी. वारदात के बाद उसने शव को कमरे में बंद किया और गांव से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नीमराणा सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया. मामले में मृतका के भाई पवन सेन निवासी घीलोठ ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.

2009 में हुई थी मोनिका और कपिल की शादी

रिपोर्ट में बताया गया कि मोनिका और उसकी बहन भारती की शादी 30 नवंबर 2009 को महतावास गांव के दो भाइयों कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी. शादी के बाद से दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों के अनुसार आरोपी कपिल शराब पीने का आदी था और अक्सर मोनिका के साथ मारपीट करता था.

इससे परेशान होकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी थी और एक फैक्ट्री में काम कर रही थी. हालांकि पारिवारिक कार्यक्रमों और पुश्तैनी कामों के चलते वह समय-समय पर गांव आती रहती थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल सेन 12 मई को गांव लौटा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात कहते हुए हत्या करना कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, 12वीं की चार छात्रा एग्जाम देते हुई बेहोश... अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: मौलवी के बेटे ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ की दरिंदगी, मदरसे में हासिल कर रही थी तालीम

Advertisement