Post Metric Scholarship: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, जानिए अब क्या है नई तारीख

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र-2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है. योजना से संबधित नियम व दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
NDTV

Post Matric Scholarship: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र-2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है. अब 31 मई तक आवेदन किये जा सकेंगे.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने इस बारे में जानकारी दी है.

31 मई हुई अंतिम तिथि

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकरण कर, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा नवीन पंजीयन या पूर्व पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने की अंतिम तिथि  31 मई तक बढ़ा दी गई है. 

Advertisement

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु , मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/scholarhhip अथवा मोबाइल एप SJED APPLICATIONS के माध्यम से अब 31 मई तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है.

विभागीय वेबसाईट पर देखें दिशा-निर्देश

आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबंधित विद्यार्थी को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जनाधार पोर्टल पर अपडेट करवानी होगी. योजना से संबधित नियम व दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है.

उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को संबंधित विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2023-24 की मान्यता या सम्बद्धता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन निर्धारित अवधि में अवश्य करवानी होगी, जिससे छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थाओं का नाम प्रदर्शित हो सकेगा.


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.