जयपुर में ठेका बंद होने के बाद भी शराब की सप्लाई, व‍िरोध पर तोड़फोड़ और बाइक में लगाई आग 

जयपुर में शराब का ठेका रात 8 बजे के बाद बंद हो जाता है, लेक‍िन कुछ लोगों को आरोप है क‍ि इस‍के बद भी शराब की ब‍िक्री होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में विवाद के दौरान बाइक में आग लगा दी.

जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में करतारपुर नाले के पास रविवार देर रात शराब बिक्री को लेकर जमकर हंगामा हुआ. ठेका बंद होने के बाद भी शराब बेचे जाने के आरोप में स्थानीय लोगों और ठेके से जुड़े व्यक्तियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया. जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि ठेका बंद होने के बावजूद अंदर से एक छोटे सुराख के जरिए बाहर खड़े लोगों को शराब दी जा रही थी. इस पर लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.

बाइक में लगाई आग 

देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और ठेकाकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगे. घटना में रामवतार सैनी घायल हो गए. परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उन पर हमला किया गया. आरोप है कि ठेका के कर्मचारियों ने कॉलोनी में खड़ी तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी. इतना ही नहीं, एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए.

Advertisement

पुलिस ने लोगों का कराया शांत 

सूचना मिलने पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को शांत कराया.स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 

शराब बिक्री को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है,पूरे मामले में कुछ लोगों को चिन्हित कर देर रात हिरासत में भी लिया गया है.

यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए दो IPS, एसपी केके बिश्नोई और ASP अंश‍िका वर्मा ने लिए साथ फेरे; घुटने पर बैठकर पहनी वरमाला